Headlines

निजी नर्सिंग होम की सक्रिय भागीदारी से ही मातृत्व सेवाओं का होगा विस्तार

ग्वालियर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए. एस.सागर ने बताया कि 23.07.26 को ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर महोदया द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में आज दिनांक 30.07.26 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय थाटीपुर के सभागार में निजी नर्सिंग होम के संचालकों एवं उनके प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित मातृत्व सेवाओं तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं ( एच.आर.पी.) के चिन्हांकन एवं प्रबंधन एवं इनके रिकॉर्ड का समुचित संधारन एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन ने बताया कि प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख को शासकीय संस्थाओं में लगाई जाने वाली एच.आर.पी.क्लिनिक में निजी सोनोग्राफी सेंटर के माध्यम से शासन द्वारा निर्धारित दरों पर सोनोग्राफी सेवाएं प्रदान करने हेतु निर्देशित किया एवं उनके द्वारा सुमन यूएसजी पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.राम कुमार गुप्ता ने बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को यूविन पोर्टल के बारे में जानकारी दी। बैठक में सभी प्रतिभागियों को अनमोल पोर्टल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी जिला एम एण्ड ई. अधिकारी श्री दत्तात्रेय कदरे द्वारा दी गई साथ ही एएनएम को अनमोल पोर्टल पर प्रविष्टी हेतु आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराए जाने एवं सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया।

Please follow and like us:
Pin Share