Headlines

स्नेह मिलन एवं पारिवारिक वर्षा ऋतु गोठ का आयोजन

ग्वालियर। श्री गहोई वैश्य समाज सेवा समिति, लोहामंडी, उपनगर ग्वालियर के तत्वावधान में रविवार, 16 अगस्त 2026 को श्री धूमेश्वर महादेव के पावन स्थल पर *स्नेह मिलन एवं पारिवारिक वर्षा ऋतु गोठ* का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया।

आयोजन में समाज के परिवारों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया। प्रातः बस द्वारा समाजबंधु आयोजन स्थल के लिए रवाना हुए। धूमेश्वर महादेव पहुंचकर सभी ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

वर्षा ऋतु के मनमोहक प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित पारिवारिक गोठ में बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित सभी ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, आपसी मेल-मिलाप एवं सामूहिक भोजन का भरपूर आनंद लिया। आयोजन का उद्देश्य समाज के परिवारों को एक-दूसरे के करीब लाना, आपसी स्नेह एवं भाईचारे को बढ़ावा देना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश सांवला, मंत्री श्री रविशंकर कंथरिया, कोषाध्यक्ष श्री रोशन कंथरिया एवं कार्यक्रम संयोजक श्री कमलेश कंथरिया सहित विशेष सहयोगी श्री संदीप कंथरिया, श्री विकास नीखरा, श्री सौरभ कंथरिया, श्री राजीव नीखरा, श्री सचिन नीखरा, श्री आशीष कंथरिया, श्री राजेंद्र इंदुरख्या, * एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

विशेष सहयोगी श्री संदीप कंथरिया ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी समाजबंधुओं एवं परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के पारिवारिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं एकता को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को सामाजिक संस्कारों एवं पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।

Please follow and like us:
Pin Share