ग्वालियर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम एस सागर ने कहा कि जन्म के बाद बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए परिजनों को अस्पताल में बार- बार आकर परेशान नहीं होना पड़े इसके लिए ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने डिस्चार्ज के समय ही परिजनों को जन्म प्रमाण पत्र देने के निर्देश जारी किए गए हैं इसी तारतम्य में दिनांक 25/11/2026 को संयुक्त कलेक्टर श्रीमति शिवांगी अग्रवाल एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन के द्वारा जिला चिकित्सालय मुरार (जच्चारखाना) मे सुबह 10 बजे निरीक्षण
किया गया। संयुक्त कलेक्टर महोदया द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर, एडमिशन काउंटर एवं वार्ड का निरीक्षण किया गया।और जन्म प्रमाण पत्र संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की भी जानकारी ली गई एवं ओ टी कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा निमलिखित निर्देश दिए गये
1. ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, एडमिशन काउंटर एवं वार्ड मे (डिसचार्ज काउंटर )जन्म प्रमाण-पत्र से संबंधित समस्त दस्तावेजों का फ्लेम्स बैनर बनाकर लगाया जावे, ताकि आमजन को पहले से ही समस्त दस्तावेजों की जानकारी रहे और उन्हें जन्म प्रमाण पत्र संबंधित दस्तावेजों के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
2. सभी गर्भवती महिलाओं को डिलेवरी के बाद (डिस्चार्ज से पहले ) जन्म प्रमाण पत्र बेड पर ही दे दिये जायें यह 100 %प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।
3. जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित जो जानकारी पोर्टल पर अंकित की जाती है उस जानकारी का काॅलम 14 नंबर फार्म में नहीं होने पर इस संबंध में सांख्यिकी विभाग को पत्र जारी करने हेतु निर्देशित किया।
संस्था में निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ सीमा जयसवाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन,लेबर रूम इंचार्ज डॉ स्वतंत्र शंखवार, मेट्रन इंचार्ज खुशबू तिवारी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे अस्पताल के चक्कर डिस्चार्ज के साथ ही जन्म प्रमाण पत्र देने के ग्वालियर कलेक्टर ने दिए निर्देश

