Headlines

दिल्ली में बनेगा भारत का पहला सर्व”साधु समाधि घाट”, 10 मई को CM रेखा गुप्ता करेंगी शिलान्यास

नई दिल्ली।*श्रंमण संस्कृति के उन्नायक परम पूज्य श्वेतपिच्छाचार्य राष्ट्रसंत श्री विद्यानंद जी मुनिराज की जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली में *भारत का प्रथम “साधु समाधि घाट” का निर्माण होने जा रहा है। यह घाट जैन परंपरा अनुसार सल्लेखना, संथारा एवं धर्ममरण करने वाले साधु-साध्वियों के अंतिम देह संस्कार हेतु समर्पित होगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 10 मई रविवार को शिलान्यास: समारोह राष्ट्रसंत आचार्य श्री विघानंद जी महाराज के परंपराचार्य श्री प्रज्ञसागर जी मुनिराज* की पावन प्रेरणा एवं मंगल सान्निध्य में साधु समाधि घाट का शिलान्यास समारोह रविवार, 10 मई 2026 को प्रातः 10:30 बजे निगम बोध घाट, बिरला बारादरी, दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। दद्दू ने कहा कि इस आयोजन में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता होंगी मुख्य अतिथि: एवं*अति विशिष्ट अतिथि* भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी एवं विशिष्ट अतिथि दिल्ली नगर निगम के सदस्य स्थायी समिति श्री मनीष चड्ढा जी रहेंगे।
वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा कि यह ऐतिहासिक पहल:* जैन श्रमण संस्कृति में सल्लेखना सर्वोच्च तप एवं समाधिमरण को मोक्ष का द्वार माना गया है। अभी तक साधु-संतों के अंतिम संस्कार हेतु पृथक एवं शास्त्रोक्त व्यवस्था का अभाव था। परंपराचार्य श्री प्रज्ञसागर जी मुनिराज की प्रेरणा से यह घाट देशभर के साधु-संतों के लिए समर्पित होगा। इस घाट के निर्माण में सहयोग करता * भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में इस घाट का निर्माण किया जा रहा है। मै. हरिराम गुलाबराय, खारी बावली दिल्ली फर्म के श्री विजय गुप्ता, श्री राजेश गुप्ता, श्री संजय गुप्ता, श्री विनय गुप्ता एवं श्री विनित गुप्ता द्वारा अपने गोलोकवासी दादी-दादा श्रीमति लाड़ली देवी व श्रीमान हरिराम एवं माता-पिता श्रीमती कमला व श्रीमान सत्यनारायण गुप्ता जी की पुण्य स्मृति में घाट का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही घाट पर सत्संग हॉल का उद्घाटन:* इसी अवसर पर सुप्रसिद्ध समाज सेवक श्री जयनारायण अग्रवाल जी द्वारा अपनी माता जी स्व. श्रीमती झमेरी देवी जी की स्मृति में निर्मित “झमेरी देवी सत्संग हॉल” का भी उद्घाटन होगा। समारोह में प्रसिद्ध भजन गायक श्री अजय भाई जी एवं श्री प्रदीप जैन द्वारा भजन प्रस्तुति दी जाएगी। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के मयंक जैन जैन राजनीतिक चेतना मंच के सुभाष काला महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी हंसमुख गांधी,टीके वेद,प्रदीप बड़जात्या एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन एवं रेखा जैन श्रीफल ने कहा कि यह सर्व साधु समाज के लिए दिल्ली सरकार की बहुत ही अनुकरणीय पहल बताया और कहा कि मध्यप्रदेश शासन को भी इंदौर में इस कार्य के लिए जमीन देना चाहिए।
आयोजक: बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल (पंजी.) एवं दिल्ली निगम बोध घाट संचालन समिति
प्रधान: संजय सिंघल | महामंत्री: सुमन कुमार गुप्ता (निगम पार्षद, चांदनी चौक)

Please follow and like us:
Pin Share