Headlines

धनतेरस और दीपावली पर शहर में बदली यातायात व्यवस्था, 8 नवंबर तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन

इटावा। धनतेरस एवं दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों में लगने वाले जाम से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। इसके तहत 4 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक वन-वे एवं रूट डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में लागू की गई इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है, यातायात प्रभारी संजय सिंह नेतृत्व में कुछ मार्गों को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है।शास्त्री चौराहा से चार पहिया, तीन पहिया एवं भारी वाहन नौरंगाबाद चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।नौरंगाबाद चौराहा से चार पहिया, तीन पहिया एवं भारी वाहन तिकोनिया की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।तिकोनिया तिराहा से दोपहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया सहित कोई भी वाहन नगर पालिका चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह मार्ग नो-व्हीकल जोन रहेगा।सीओ सिटी चौराहा से दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन पक्का तालाब चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।राजागंज चौराहा से दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन नगर पालिका चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।नगर पालिका चौराहा से तिकोनिया तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह मार्ग नो-व्हीकल जोन रहेगा।
नया शहर चौकी/साबितगंज तिराहा से दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन तहसील चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
रामगंज चौराहा से दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का तहसील चौराहा की तरफ आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।रंगलाल चौराहा से दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन तहसील चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
गाड़ीपुरा चौराहा से दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को तहसील चौराहा की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी।कोतवाली चौराहा (रामू डोसा चौराहा) से दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन नगर पालिका चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।सदर विधायक आवास वाली गली से दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन मकसूदपुरा की तरफ नहीं जा सकेंगे।पुलिस ने की सहयोग की अपील पुलिस ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निर्धारित रूट एवं डायवर्जन का ही प्रयोग करें। यातायात पुलिस और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित रूट डायवर्जन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share