देश-विदेश में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाली भिंड की गौरवशाली बेटी एवं हमारी छोटी बहन पूजा ओझा ने हाल ही में भोपाल में आयोजित पैरा कैनो राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में दो स्वर्ण पदक जीतकर भिंड का नाम रोशन किया है। इसी गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज भिंड के ऐतिहासिक गौरी सरोवर स्थित गणेश मंदिर पर टीम रोटी बैंक द्वारा पूजा ओझा का सम्मान कर उनकी उपलब्धियों के प्रति सम्मान और प्रसन्नता व्यक्त की गई।
पूजा की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भिंड के हर नागरिक के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
इस अवसर पर बबलू सिंधी, विश्वप्रताप सिंह विष्णु, देवू सिंह, पंकज मेहरोत्रा, आशीष शर्मा, दीपक चावला, अमन शर्मा, अमित तोमर, राधा नागर, सोनल जैन सहित टीम रोटी बैंक के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। पूजा बहन को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। आप इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करती रहें और देश-विदेश में भिंड एवं भारत का गौरव बढ़ाती रहें। पूजा ओझा — भिंड की शान, भारत का अभिमान!
भिंड की शान पूजा ओझा का टीम रोटी बैंक ने किया सम्मान

