इंदौर- भारतीय संस्कृति के बहुविध आयामों को पुष्पित एवं पल्लवित करने में श्रंमण संस्कृति के महान संतों का महनीय योगदान रहा है। इसी परम्परा में समाधिस्थ दिगम्बर जैनाचार्य सन्तशिरोमणि 108 श्री विद्यासागर जी महाराज का स्वर्णिम अवदान रहा है। भारतीय योग, अध्यात्म, भाषा, व्याकरण, न्याय, दर्शन, साहित्य आदि के बहुविध रूपों को विकसित होने में आचार्यप्रवर का प्रमुख प्रयास रहा है। आत्मनिर्भर भारत, सोने की चिड़िया, विश्व के आध्यात्मिक गुरु के रूप में भारत को स्थापित करने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2000 के नीति-निर्धारण में परम पूज्य गुरुदेव का मार्गदर्शन प्रमुख राजनेता प्राप्त करते रहे हैं।
‘इडिया नहीं-भारत बोलो’ के उद्गाता आचार्य श्री विद्यासागर जी के राष्ट्रीय प्रदेय को लक्ष्य में रखकर, अध्यात्मविद्या शिरोमणि आचार्यवर्य 108 श्री समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 श्री अभयसागर जी महाराज के प्रेरणा और आशीर्वाद से गुना ,शिवपुरी, अशोकनगर लोकसभा संसदीय क्षेत्र की जैन समाज, संगठनों और जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर भारत सरकार के डाक विभाग के मंत्री माननीय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के ऊपर ‘स्मारक डाक टिकट (Commemorative Postage Stamp)’ जारी करने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है। इससे भारत वर्षीय समस्त जैन समाज में अत्यन्त हर्ष व्याप्त हो रहा है।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि डाक टिकट के साथ ही प्रथम दिवस आवरण-First Day Cover, आचार्यश्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में परिचय देने वाली ‘विवरणिका-Brochure’ तथा विशिष्ट ‘मुहर-Seal’ भी भारत सरकार के द्वारा जारी होगी। उपर्युक्त विशिष्ट डाक टिकट आदि सामग्री देश-विदेश के समस्त जैन परिवारों तक पहुँचे, उसका व्यापक प्रचार-प्रसार हो, संग्राहकों (Philatelists) एवं गुरु भक्तों को यह सामग्री सहजता से सुलभ हो, इस हेतु व्यापक जनसम्पर्क एवं प्रचार-प्रसार अभियान किया जा रहा है।
किसी महान ऐतिहासिक व्यक्तित्व, राष्ट्रीय उत्सव, कला व संस्कृति, वन्य जीव या ऐतिहासिक घटनाओं को स्मृत कर उन्हें चिर-स्थायी बनाने हेतु सामान्य डाक टिकटों की अपेक्षा सुन्दर और कलात्मक दृष्टियों से विभिन्न प्रसंगों को ‘मिनिएचर शीट (Miniature Sheet)’ में संग्रहित एवं समाहित किया जाता है। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सम्बन्ध में ऐसी ही मिनिएचर शीट जारी किए जाने की अभिलाषा की गई है। इन डाक टिकट आदि समस्त सामग्रियों का लोकार्पण पूर्वक विमोचन कार्य विद्याकुलशिरोमणि परमाचार्य 108 श्री समयसागर जी महाराज के सरसंघ सान्निध्य में और विद्योदयकारिणी राजधानी भोपाल चातुर्मास समिति – 2026 एवं श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट, भोपाल, मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में संभावित: नवम्बर माह के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में गरिमामय समारोह में किया जाना प्रस्तावित है।
राशि जमा करने की अपील —
अतएव जिन भी व्यक्तियों, समाजों, संस्थाओं, संगठनों एवं फिलेटलिस्टों को परमपूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज विषयक मिनिएचर शीट, डाक टिकट आदि उपर्युक्त सामग्रियाँ प्राप्त करना, संकलित एवं संग्रहीत करना हो वो अतिशीघ् निम्नलिखित फोन नम्बरों पर सूचित कर आरक्षित करा सकते हैं।
94253-04611 एवं 97546-95958* पर संपर्क अवश्य ही कर लें। इन सम्पर्क सूत्रों तक जानकारी आ जाने पर ही विविध प्रकार की सामग्रियों का आरक्षण हो पाना संभव हो सकेगा। चूँकि विभाग में पूर्व राशि एक मुश्त जमा की जा चुकी है, अतः आपको कितनी राशि की सामग्रियाँ चाहिए है, यह सूचना अवश्य प्रेषित करावें।
संपर्क सूत्र – 94253-04611, 97546-95958, 78795-44118
विनीत : स्वर्णोदय तीर्थ न्यास, खजुराहो
BHIM UPI — स्वर्णोदय तीर्थ न्यास
भवदीय,
राजेश जैन दद्दू
पत्रकार -, इंदौर*

