इंदौर। कल्पवृक्ष फाउंडेशन द्वारा अपने ‘9 वर्ष सेवा के’ अवसर पर दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री कपिल जोशी एवं सचिव श्री शिवांक बागड़िया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में निराश्रित एवं अनाथ आश्रम के बालक-बालिकाओं, मूक-बधिर बच्चों एवं वृद्धजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया।
शिविर में निहार नेत्रालय की टीम ने नेत्र परीक्षण किया, डॉ. महाविष पठान ने चर्म रोगों की जाँच की तथा डॉ. मनाली मित्तल ने दंत परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस अवसर पर सभी को नवीन वस्त्र एवं मिठाइयाँ वितरित कर भोजन भी कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दीपक जैन ‘टीनू’ जी ने उपस्थितजनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए पानी बचाने एवं जल का सदुपयोग करने का संकल्प कराया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री राहुल सेठी जी एवं महंत महेश गिरी जी भी उपस्थित रहे। साध्वी कुमुद लता जी एवं महामंडलेश्वर स्वामी चेतन स्वरूप जी ने आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर संस्था के श्री अतिशय सोनी, श्री अमन कोठारी, श्री श्रील जैन एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

