इटावा। कांग्रेस ज़िला महासचिव अमित त्रिपाठी अम्बुज के जन्मदिन के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्साल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 9 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर उनकी पुत्री अदिति त्रिपाठी भी मौजूद रहीं।
इस अवसर पर अमित त्रिपाठी अम्बुज ने कहा कि मेरे जन्मदिन पर मेरी टीम ने जो कर दिखाया है उससे मैं बहुत अभिभूत हूँ। सबसे पहले मैं ज़िला अस्पताल की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू द्विवेदी और उनके पूरे स्टाफ़ का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मेरी 9 वर्षीय बेटी अदिति त्रिपाठी की मौजूदगी ने आज के दिन को मेरे लिए और भी खास बना दिया। अमित त्रिपाठी अम्बुज ने सभी रक्तवीर साथियों अंजली राजपूत, सावंत सोनी, अमित उपाध्याय, भोले यादव, अविरल प्रताप सिंह, नीतीश तिवारी, प्रशान्त त्रिपाठी और अमित तिवारी का भी हृदय से धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ नेता वाचस्पति द्विवेदी ने कहा कि अमित त्रिपाठी अम्बुज ने आज युवाओं के सामने सेवा की एक नई मिसाल पेश की है। जन्मदिन पर केक काटने की जगह रक्तदान करना ही कांग्रेस की सच्ची विचारधारा है। डॉ. नीतू द्विवेदी और उनकी टीम का कार्य तथा इन सभी 9 रक्तवीरों का जज़्बा पूरे इटावा के लिए गर्व की बात है। छोटी बिटिया अदिति की मौजूदगी इस संस्कारवान परिवार की पहचान है।ब्लड बैंक द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।रक्तदान करने वाले 9 रक्तवीरों में अमित त्रिपाठी अम्बुज, अंजली राजपूत, सावंत सोनी, अमित उपाध्याय, भोले यादव, अविरल प्रताप सिंह, नीतीश तिवारी, प्रशान्त त्रिपाठी, अमित तिवारी आदि प्रमुख रहे।
कांग्रेस नेता अमित त्रिपाठी अम्बुज ने जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर लगवाकर की अनूठी मिशाल पेश

