Headlines

इटावा में दरगाह वारसी पर उर्स में हुई मौला अली की नजर

इटावा। दरगाह अबुल हसन शाह वारसी कटरा शहाब खाँ में चार दिवसीय सालाना उर्स के दूसरे दिन मौलाए कायनात हजरत अली अलैहिस्सलाम की नजर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
दूसरे दिन उर्स का शुभारंभ बाद नमाज फजर कुरआन ख्वानी के साथ हुआ, बाद नमाज जोहर दरगाह वारसी के ऑनरेरी सेकेट्ररी हसनैन वारिस हनी वारसी सहित ट्रस्ट के लोगों ने मजार शरीफ हाजी सैय्यदना महमूद शाह वारसी का गुस्ल किया जिसमें मुंबई से आये पारसी परिवार की ओर से सन्दल व चादरें पेश की गई। बाद नमाज असर महफिले समां का आयोजन हुआ जिसमें कव्वालों ने बेहतरीन कलाम पेश किए। इसके बाद मौलाए कायनात शेरे खुदा हजरत अली अलैहिस्सलाम की नजर हुई जिसमें कुरान पाक की तिलावत हाफिज दिलवर हुसैन, हाफिज हुसैन वारिस ने की और आलम रज़ा नूरी ने मौलाए कायनात की शान में सलाम पेश किया, इसके बाद दरगाह वारसी के ऑनरेरी सेकेट्ररी हसनैन वारिस हनी वारसी ने नजर मौलाए कायनात पेश की। देर रात महफिले समां का आयोजन हुआ जिसमें कव्वाल अफ्फान वारसी देवा शरीफ, मोहम्मद अहमद रामपुर व फैजान जीशान बरेली ने बेहतरीन कलाम पेश किए। अंत मे कुल शरीफ हजरत सैय्यद अबुल हसन शाह वारसी हुआ। उर्स के दोरानबाहरी प्रान्तों और जनपदों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उर्स में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात रहा।

Please follow and like us:
Pin Share