इटावा। पुलिस लाइन स्थित एमटी पंडाल में सोमवार को आयोजित यातायात माह नवंबर-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान अपने पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए।कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। एसएसपी ने वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा नियमों की अनदेखी न करने की अपील की।इस अवसर पर व्यापार मंडल की ओर से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर, जिला महामंत्री रमेश यादव, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, महिला संगठन मंत्री अंजू वर्मा, सुनीता श्रीवास्तव और सदस्य अमित वर्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम में एसपी सिटी बबीता सिंह, सीओ ट्रैफिक रामगोपाल शर्मा, सीओ जसवंतनगर आयुषी सिंह, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, जिला यातायात प्रभारी संजय सिंह, सूबेदार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यातायात माह के शुभारंभ कार्यक्रम में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने की सहभागिता जिलाध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारी, एसएसपी ने व्यापारियों को यातायात नियमों की दी जानकारी

