Headlines

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

इटावा। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवेदकों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उनकी शिकायतों का न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस की प्राथमिकता फरियादियों की समस्याओं का तत्परता से समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना है।

Please follow and like us:
Pin Share