इटावा। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को खास बनाने के लिए राजागंज स्थित शगुन ज्वैलर्स पर सोने-चांदी के सिक्कों और बार का आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध है। यहां कम वजन में बड़े आकार और आकर्षक डिजाइन वाले सिक्के एवं बार ग्राहकों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। इन्हें लोग स्वयं खरीदने के साथ-साथ अपने प्रियजनों को दीपावली के उपहार के रूप में भी भेंट कर सकते हैं।शगुन ज्वैलर्स के स्वामी आकाशदीप जैन ने बताया कि दीपावली पर गिफ्टिंग को खास बनाने के लिए 99.9 प्रतिशत शुद्ध चांदी के सिक्के और बार आकर्षक प्रीमियम पैकिंग में उपलब्ध हैं।इसके अलावा गोल्ड एवं सिल्वर फॉयल से बने खूबसूरत फ्रेम और विभिन्न गिफ्टिंग आर्टिकल भी रखे गए हैं। हर बजट के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कम कीमत में भी शुद्ध चांदी के सिक्कों की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है।उन्होंने बताया कि दीपावली पर सोने-चांदी का उपहार अपने प्रियजनों के लिए यादगार सौगात साबित होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान पर आकर्षक डिजाइन और खूबसूरत पैकिंग में गिफ्टिंग के कई विकल्प उपलब्ध हैं।शगुन ज्वैलर्स पर बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए 92.5 स्टर्लिंग सिल्वर की संपूर्ण ज्वैलरी रेंज भी उपलब्ध है आकर्षक डिजाइन, गुणवत्ता और अलग-अलग बजट के विकल्पों के साथ ग्राहक अपनी पसंद के आभूषण और गिफ्टिंग आइटम चुन सकते हैं।
धनतेरस-दीपावली पर शगुन ज्वैलर्स की खास पेशकश, कम वजन में आकर्षक गोल्ड-सिल्वर कॉइन्स और बार की शानदार रेंज

