इंदौर। “आईजा” ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना के मार्गदर्शन में इंदौर में पत्रकार साथियों के प्रतिनिधिमंडल ने शहर के विभिन्न जैन संतों एवं साध्वी भगवंतों से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना के नेतृत्व में पहुंचे पत्रकार साथियों ने संतों एवं साध्वी भगवंतों के समक्ष आगामी आयोजनों को लेकर चर्चा की तथा उनका मार्गदर्शन और आशीर्वचन प्राप्त किए। इस अवसर पर धार्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर आईजा के महासचिव उमेश जैन सहित प्रदीप जैन, सोना जैन, रुचि जैन, अमित जैन, अजय पाटनी, मनीषा जैन, शैलेंद्र श्रीमाल, ओम जी पटोदी, संदीप जैन, रिंकेश जैन, सतीश चोपड़ा, स्वप्निल जैन, सुनील जैन एवं अन्य कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने निमाड़ सौरभ रमणीक कुंवर जी (दम्मु), नूतन प्रभाश्री जी साध्वी एवं अन्य ठाणा के दर्शन लाभ व आशीर्वाद लिया। साथ ही दिगम्बर संत आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज, साध्वी प्रियमरसा जी एवं साध्वी श्री यमरसा जी से भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान सभी पत्रकार साथियों ने संतों एवं साध्वी भगवंतों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा आगामी आयोजनों को सफल बनाने के लिए सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त करने की भावना व्यक्त की।
इंदौर में संतों एवं साध्वी भगवंतों से मिला आईजा प्रतिनिधिमंडल, आगामी आयोजनों को लेकर हुई चर्चा

