Headlines

मंदिर में महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी करने वाली तीन महिला को किया गिरफ्तार

इटावा -चोरी की घटना का सफल अनावरण मंदिर से महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी करने वाली 3 शातिर महिला चोरों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया । कब्जे से चोरी के आभूषणों की बिक्री से प्राप्त धनराशि कुल 14,790/- रुपये तथा फोम के खिलौने/गुड्डे बरामद किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती बबीता सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी आयूषी सिंह के नेतृत्व थाना पछायगांव पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई । थाना पछायगाँव पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई कि संकटा देवी मन्दिर के पास तीन महिलायें चोरी किये गये आभूषण की बिक्री से प्राप्त रुपयों बंटवारा करने की बात कर रही है जो कही जाने की फिराक में है । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संकटा माता मंदिर परिसर, नायकपुरा से 3 महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार महिला अभियुक्ताओं से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि वे मंदिरों, मेलों एवं बाजारों में कपड़े तथा फोम से बने खिलौने बेचने के बहाने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं की रेकी करती थीं तथा मौका पाकर उनके पहने हुए आभूषण एवं रुपये चोरी कर लेती थीं।अभियुक्ताओं द्वारा बताया गया कि संकटा माता मंदिर में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर दो महिलाओं के गले से सोने के दो मंगलसूत्र चोरी किये गये थे। चोरी किये गये आभूषणों को आगरा में अपने ग्रुप की दो अन्य महिलाओं को बेचने के लिए दे दिया तथा प्राप्त धनराशि को सभी महिलाओं द्वारा आपस में बांट लिया गया ।गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से चोरी किये गये मंगलसूत्रों की बिक्री से प्राप्त शेष कुल ₹14,790/- बरामद किये गये।पुलिस प्रभारी निरीक्षक थाना पछायगांव निर्मला सिंह, उपनिरीक्षक किशनपाल सिंह, टीम द्वारा कार्यवाही की गई

Please follow and like us:
Pin Share