Headlines

डेंगू मलेरिया नियंत्रण के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ग्वालियर – कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य अधिकारी डॉ..एम.एस.सागर ने विभाग की टीम के साथ दिनांक 02 नवंबर 2026 को डेंगू चिकनगुनिया तथा मलेरिया रोग नियंत्रण व रोकथाम के लिए जन जागरूकता हेतु 03 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो कि शहरी क्षेत्र के डेंगू प्रभावित क्षेत्र में माइकिंग तथा जागरूकता संदेशों के माध्यम से प्रचार प्रसार करेंगे। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनोद दोनेरिया, जिला मीडिया अधिकारी आई.पी. निवारिया, जिला मलेरिया सलाहकार राजेश वर्मा एवं मलेरिया कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.विनोद दोनेरिया ने बताया कि साफ और रुके पानी में पनपने वाले एनाफिलीज प्रकार के मच्छर से मलेरिया बीमारी, तथा एडीज मच्छर से डेंगू , चिकुनगुनिया बीमारी का संक्रमण होता है। इसी प्रकार गंदे पानी में पनपने वाले के प्रकार के मच्छर से हाथीपांव की बीमारी फैलती है। अतःआमजन से अपील है कि वे अपने घर और आसपास पानी इकट्ठा न होने दे, नियमित रूप से पानी की टंकी, गमले, कूलर, टायर, एवं अन्य कबाड़ इत्यादि में जमा पानी खाली कर उनमें पनप रहे मच्छर के लार्वा नष्ट करे एवं घर में मच्छरदानी का उपयोग करें अथवा मच्छर रोधी क्रीम, रेपेलेंट इत्यादि का उपयोग कर मच्छरों से बचाव करें।
कोई भी बुखार होने पर तत्काल मलेरिया जांच करवाएं। जांच की सुविधा ग्राम स्तर तक आशा कार्यकर्ता एवं समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क उपलब्ध है।

Please follow and like us:
Pin Share