Headlines

सिन्धु सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी द्वारा पहली बार SSCS PREMIER LEAGUE BOX CRICKET रविवार को जीवाजी क्लब टर्फ पर आयोजित की गई

सिन्धु सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी द्वारा पहली बार SSCS PREMIER LEAGUE BOX CRICKET के रूप में कल दिनांक 1-11-2026 रविवार को जीवाजी क्लब टर्फ पर आयोजित की गई

इसमें जेंट्स की 8 टीमें खेली तथा दो टीम महिलाओं की रही

दोपहर में 3 बजे से रात 1 बजे तक जीवाजी क्लब पर BOX CRICKET में यह टूर्नामेंट रखा गया और लाइव स्कोर कार्ड के साथ दिखाया गया

संस्था सदस्यगण एवं उनके परिवारजन ने बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा लिया और अपनी उम्र को दरकिनार करते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया

जेंट्स टीम में चार लीग मैच हुए दो सेमीफाइनल हुए और अंत में फाइनल बड़ा ही रोमांचक हुआ जिसे कैपिटल वॉरियर्स के कप्तान श्री मुकेश भोजवानी जी ने जीतकर परचम लहराया

मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर नीरज टेकचंदानी जी रहे

उपविजेता टीम भी कम नहीं थी कप्तान विनय गाबरा के प्लेयर्स ने अंत तक मैच में रोमांच बनाए रखा

वहीं दूसरी ओर लेडीज टीम का मैच अंतिम बॉल तक यह फैसला नहीं कर पा रहा था कि कौन सी महिला टीम जीतेगी पर एक टीम हारेगी एक जीतेगी और अंतिम बॉल पर 6 रन चाहिए थे जो CAKEOLOGY STRIKERS की टीम ने वॉरियर्स क्वीन की टीम को नहीं बनाने दिए और मैच कप्तान अंकिता हीरानी की टीम कैकेलॉजी वॉरियर्स जीत गई और कप्तान अंकिता हीरानी ही man of the match भी रहीं

बेस्ट बोलर का अवॉर्ड पलक दयानी को मिला

आयोजित इस पूरे टूर्नामेंट को देखने के लिए संस्था के पूर्व अध्यक्षगण में श्री जी. एल. भोजवानी, डॉ. सी. पी. लाडकानी, श्री पीतांबर लोकवानी, श्री ओमप्रकाश कुकरेजा, श्री मुकेश भोजवानी, श्री जगदीश लाडकानी, श्री दीपक पमनानी, श्री दीपक श्रीचंद जैसवानी, श्री किशन खत्री एवं साथ ही कई वरिष्ठ सदस्यगण श्री प्रकाश रोहरा, श्री सुनील रोहरा, श्री निर्मल आयलानी, श्री आनन्द तलरेजा, श्री कौशल हबलानी, डॉ. अशोक जैसवानी, श्री नारायणदास पंजवानी, श्री जयकिशन तोतलानी, संजय बहिरानी एवं अन्य कई सदस्यगण उपस्थित भी हुए और उनमें से कई प्लेयर्स के रूप में खेले भी

सभी आए हुए सदस्यगण का अध्यक्ष राजेश जयसिंघानी एवं महासचिव रोशन गाबरा ने माला पहनाकर स्वागत किया

अध्यक्ष जी ने कहा आगे भी संस्था इस प्रकार के फेलोशिप के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी

Please follow and like us:
Pin Share