Headlines

जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के चम्बल संभाग प्रभारी पद सचिन जैन हुए नियुक्त

ग्वालियर। पत्रकारिता और समाजसेवा में सक्रिय योगदान देने वाले जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन (आदर्श कलम) को ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) का ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बाफना और प्रदेश महासचिव उमेश जैन ओर भिंड से प्रदेश उपाध्यक्ष सोनल जैन की संयुक्त अनुशंसा पर की गई। यह जिम्मेदारी सचिन जैन को 02 नवंबर 2026 से सौंपी गई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि वे पत्रकारिता और समाज के हित में निरंतर कार्य करते हुए आईजा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे। पिछली साल वे महासचिव पद की भूमिका निभा चुके हैं।

चंबल संभाग प्रभारी पद पर जैन समाज ओर पत्रकारों में उत्साह- चंबल संभाग प्रभारी पद शोभित सचिन जैन की नियुक्ति से ग्वालियर जिले के पत्रकारों और जैन समाज के वरिष्ठजन, युवा, जैन मिलन संगठन के पदाधिकारी के बीच उत्साह का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक सशक्त और सक्रिय होगा।

ऑल इंडिया जैन संगठन की भूमिका-गौरतलब है कि ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) देशभर के जैन पत्रकारों को एक साझा मंच प्रदान करता है। संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ-साथ जैन संस्कृति, मूल्यों और प्रभावना के प्रचार-प्रसार में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share