ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की ओर से वार्ड अध्यक्ष सीमा शर्मा ने बताया कि आज शासकीय संदीपनी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उत्कृष्ट छात्रा सम्मान का आयोजन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। वही विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तोमर, शैलेन्द्र सिंह सिकरवार, विद्यालय प्राचार्य मनोरमा नायक, डीसी तिवारी एवं प्रवीण पवार रहे।
कार्यक्रम का संचालन अर्चना सगर एवं आभार विद्यालय की प्राचार्य मनोरमा नायक ने किया।
सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
इस अवसर पर डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि संस्था विगत वर्षों में हजारों बेटियों को उत्कृष्ट छात्रा सम्मान से सम्मानित कर चुकी है और आज विद्यालय की 58 छात्राओं को सम्मानित कर रही है। वही योगेन्द्र सिंह तोमर एवं शैलेन्द्र सिंह सिकरवार ने भी कहा कि बेटियां देश का भविष्य है और विद्यालय में उन्हें निखारा जाता है में उन सभी शिक्षकों को बधाई दूंगा जिनकी बजह से आज इन छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है।
वही मुख्य रूप से उपस्थिति नागेंद्र सिंह सिकरवार ने एक कहानी के माध्यम से बेटियों को समझाया कि हमें अपने भविष्य की योजनाओं को तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत रहना चाहिए और हमे अपने भविष्य के लिए सजग रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने आज सम्मानित होने वाली छात्राओं को बधाई दी एवं संस्था की इस कार्य को सराहा।
अतिथियों द्वारा विद्यालय की 58 छात्राओं को मेडल पहनाकर सर्टिफिकेट प्रदान किए जिन्हें लेने कुछ परिजन भी आए थे।
बेटियों को सम्मानित होता देख उनके चेहरे खिल गए।
इस अवसर पर सीमा शर्मा, रचना अग्रवाल,रेखा सोनी, अवंतिका राणा, कामनी चोहान, महेंद्र कुशवाह, एन एस बॉथम, रवि कपूर, भरत कौशल,
शुभम चौहान सहित विद्यालय परिवार की शिक्षकाएं उपस्थित रही।
बेटी है तो कल है संस्था ने किया उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित

