Headlines

भाजपा ने मयंक भदौरिया को सौंपी प्रदेश कार्यसमिति की जिम्मेदारी

इटावा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में विस्तार करते हुए इटावा हेल्प डेस्क व और पूर्व विधायक जयवीर सिंह भदौरिया के नाती इटावा के युवा नेता मयंक भदौरिया को उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य के रूप में शामिल किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन में उनके लंबे अनुभव और सक्रिय योगदान के रूप में देखा जा रहा है।मयंक भदौरिया इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रबंधन से जुड़े कार्यों में सहभागिता की थी। इसके साथ ही विभिन्न प्रदेशों में भाजपा की चुनावी रणनीति और प्रबंधन संबंधी गतिविधियों में भी उन्हें जिम्मेदारी दी जाती रही है। संगठन के अलग-अलग स्तरों पर कार्य करने के अनुभव के चलते उन्हें अब प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया गया है।नई जिम्मेदारी मिलने पर मयंक भदौरिया ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share