Headlines

डीएम और एसएसपी ने पीईटी परीक्षा की दूसरी पाली में परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

इटावा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की पीईटी परीक्षा-2026 की दूसरी पाली को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और निगरानी व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
जनपद के 22 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। परीक्षार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस बल लगातार भ्रमणशील रहा।

Please follow and like us:
Pin Share