Headlines

26 वां अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन — इंदौर में फिर बजेगी मंगल शहनाई दिगम्बर जैन परवार सभा इंदौर का स्वर्णिम इतिहास हम रिश्ते बनवाते हैं— 25 वर्षों से हजारों परिवारों को जोड़ने वाला सबकी पसंद सबसे विश्वसनीय मंच

इंदौर | जैन संस्कारों के साथ – उत्तम जीवनसाथी का परिचय मंच समाज की बेटी समाज में श्री दिगम्बर जैन परवार सभा, इंदौर — जो पिछले 25 वर्षों से समाज सेवा में अग्रणी है — अपने 26 वें अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए तैयार है।
जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन— यह दर्शाता है कि यह आयोजन केवल रिश्ता जोड़ने का नहीं, बल्कि दो संस्कारों को जोड़ने का सर्व प्रिय मंच है।
आयोजन की संपूर्ण जानकारी आपके लिए —

🗓️ तिथि: 28-29 नवंबर 2026, शनिवार-रविवार
⏰ समय: प्रातः 10:00 बजे से
📍 स्थल: रवीन्द्र नाट्य गृह, RNT मार्ग, इंदौर
🙏 आयोजक: दिगम्बर जैन परवार सभा, इंदौर

💰 रजिस्ट्रेशन शुल्क: बहुत ही सहयोगात्मक —

परवार सभा कोई व्यापार नहीं, समाज सेवा कर रही है, इसलिए शुल्क न्यूनतम रखा है —

– पत्रिका सहित: मात्र 950/- रुपये (आपको सम्मेलन में प्रवेश + रंगीन स्मारिका मिलेगी)
– डाक सहित: 1150/- रुपये (घर बैठे स्मारिका डाक से प्राप्त होगी)
– केवल प्रकाशन हेतु: 500/- रुपये (आपका बायोडाटा स्मारिका में प्रकाशित होगा)
– अंतिम तिथि: 15 नवंबर 2026 — इसके बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं होगा जी।

📢 स्मारिका में विज्ञापन देकर पुण्य के भागी बनें —
– आधा पृष्ठ — 4000/-
– पूरा पृष्ठ — 7000/-

इस स्मारिका को पूरे भारत में हजारों परिवार देखते हैं, तो आपका विज्ञापन भी पूरे भारत में पहुंचेगा।

💻 ऑनलाइन बैंकिंग हेतु QR कोड स्कैन करें —

नीचे दो QR कोड दिए हैं जी
1. भुगतान QR — सीधे बैंक में पेमेंट करें
2. संपर्क / वेबसाइट QR — फॉर्म और जानकारी के लिए

बैंक डिटेल —
BANK NAME: HDFC BANK, RAM BAG, INDORE
A/c Name: श्री दिगम्बर जैन परवार सभा
A/c No.: 50100038710273
IFSC: HDFC0005222

वेबसाइट: www.djpsindore.com

विशेष अपील —

इंदौर का यह परिचय सम्मेलन भारत का सबसे अनुशासित, सबसे सफल और सबसे बड़ा सम्मेलन माना जाता है। यहाँ मंच पर युवक-युवतियों का व्यक्तिगत परिचय, अभिभावकों की बैठक और आमने-सामने चर्चा की व्यवस्था होती है।
यदि आपके परिवार में, रिश्तेदारी में कोई भी युवक-युवती विवाह योग्य है, तो कृपया यह जानकारी उन तक अवश्य पहुँचाएँ।

– राजेश जैन दद्दू
, इंदौर

Please follow and like us:
Pin Share