Headlines

जैन युवारत्न अमित जी कासलीवाल को अवतरण दिवस की हार्दिक बधाई

समाज गौरव, जैन रत्न, अध्यक्ष महावीर ट्रस्ट, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद एवं अनेक संस्थाओं के गौरवशाली पदाधिकारी अमित जी कासलीवाल को अवतरण दिवस की अनंत हार्दिक बधाइयाँ ।
सेवा, समर्पण और समाज उत्थान के पर्याय भारत वर्षीय जैन समाज के गौरव अमित कासलीवाल जी का आज जन्मदिवस
आज का दिन इंदौर के सकल दिगंबर जैन समाज के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का दिन है
सबका साथ, समाज का विकास के प्रेरक, हर दिल अजीज, चेहरे पर सौम्य मुस्कान लिए, समाज सेवा का संकल्प लिए हुए अमित जी कासलीवाल जी की यह छवि उनके सरल और सहज व्यक्तित्व का प्रतीक है। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व में उनके पूज्य पिता स्वर्गीय श्री प्रदीप जी के आशीर्वाद की छवि दिखाई देती है। श्री दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) इंदौर को अपने मार्गदर्शन से उन्होंने *समाज, संस्कार, सहयोग, संगठन ये चार मूल मंत्र दिए हैं, जो उनके जीवन के आधार हैं।
अमित जी कासलीवाल केवल नाम नहीं, एक विचार हैं।- समाज सेवा में अग्रणी: चाहे कोई भी सामाजिक कार्य हो, धार्मिक आयोजन हो या किसी जरूरतमंद की मदद हो, अमित जी सदैव सबसे आगे खड़े मिलते हैं। महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सेवा के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं।
– युवाओं के प्रेरणा स्रोत: उनकी कार्यशैली, उनकी नेतृत्व क्षमता और सबको साथ लेकर चलने की कला ने उन्हें इंदौर ही नहीं, पूरे मालवा प्रांत में युवाओं का प्रिय बना दिया है।

– युवा जैन रत्न: सही मायने में वे युवा जैन रत्न हैं, जिन्होंने जैन समाज को एवं युवाओं को एक नई दिशा और ऊर्जा दी है।

बधाई देने वालों में —

आज उनके जन्मदिवस पर *श्री दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) इंदौर परिवार के
अध्यक्ष आनंद गोंधा, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन गोंधा, महामंत्री हर्ष जैन, कोषाध्यक्ष विजय पाटोदी, प्रवक्ता रेखा संजय जैन, मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, हंसमुख गांधी, टी.के. वेद, आजाद जी जैन, डी.के. जैन, डी.एस.पी. मनोहर झांझरी, राकेश विनायका भूपेंद्र जैन, अशोक खासगीवाला एवं महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन एवं समस्त कार्यकारिणी ने हृदय से हार्दिक बधाइयाँ प्रेषित की हैं।

हमारी ओर से भी मंगल कामना —

हम राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ परिवार और *राजेश जैन दद्दू, राकेश गोहिल, मयंक जैन की ओर से भी परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि —

> आपका जीवन सदैव स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहे।
> आप इसी प्रकार समाज सेवा और धर्म प्रभावना के कार्य में निरंतर आगे बढ़ते रहें।
> श्री महावीर स्वामी का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे।

जन्मदिन की हार्दिक-हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

– राजेश जैन दद्दू, इंदौर
धर्म समाज प्रचारक एवं मीडिया प्रभारी दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन

Please follow and like us:
Pin Share