Headlines

सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक सालिकराम और जयप्रकाश शिवहरे को एसएसपी ने दी भावभीनी विदाई

इटावा। पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने के बाद अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए दो उपनिरीक्षकों को शनिवार को पुलिस लाइन में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षकों को स्मृति चिह्न, घड़ी, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सेवानिवृत्त होने वालों में पुलिस लाइन इटावा में तैनात उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) सालिकराम और उपनिरीक्षक जयप्रकाश शिवहरे शामिल रहे। एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों की विभाग में दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग उनके योगदान को सदैव याद रखेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार कीआवश्यकता पड़ने पर विभाग की ओर से यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन एवं जसवंतनगर आयुषी सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share