इटावा। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी का उत्साह बढ़ने लगा है। सोने-चांदी की खरीदारी को आसान बनाने के लिए तिकोनिया स्थित केबी कॉम्प्लेक्स में संचालित गहना ज्वेलर्स की ओर से ग्राहकों के लिए एडवांस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रतिष्ठान पर एमएमटीसी-पैम्प ब्रांड के शुद्ध सोने और चांदी के सिक्कों व बार की बुकिंग कराई जा सकती है।प्रतिष्ठान की ओर से दी गई।जानकारी के अनुसार, ग्राहकों को 999.9 शुद्ध सोने और 9999 शुद्ध चांदी के उत्पाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। धनतेरस पर मनपसंद उत्पाद की खरीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राहक पहले से बुकिंग करा सकते हैं। एडवांस बुकिंग कराने वाले ग्राहकों के लिए एक प्रतिशत मेकिंग चार्ज के साथ निश्चित उपहार देने की सुविधा भी बताई गई है।गहना ज्वेलर्स के संचालक पारस जैन ने ग्राहकों से अपील की कि त्योहार पर सोने-चांदी की खरीदारी करते समय शुद्धता और प्रमाणिकता का विशेष ध्यान रखें। सोने के आभूषण खरीदते समय हॉलमार्क और एचयूआईडी की जांच करें तथा खरीदारी का पक्का बिल अवश्य लें। बिल में उत्पाद का वजन, शुद्धता और कीमत का स्पष्ट विवरण होना चाहिए।उन्होंने कहा कि त्योहार पर खरीदारी करते समय ग्राहकों को केवल कीमत ही नहीं, बल्कि उत्पाद की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। प्रतिष्ठान पर एडवांस बुकिंग और उत्पादों की जानकारी के लिए गहना ज्वेलर्स, केपी कॉम्प्लेक्स, तिकोनिया संपर्क करें।
धनतेरस पर एडवांस बुकिंग पर विशेष सुविधा, 999.9 शुद्ध सोना और 9999 चांदी उपलब्ध,1% मेकिंग चार्ज पर करें बुकिंग

