Headlines

मुख्यमंत्री ने इटावा जिला अस्पताल के चिकित्सकों को प्रशंसा पत्र भेजकर किया सम्मानित

इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला चिकित्सालय इटावा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परितोष शुक्ला समेत पांच अन्य चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट सेवाभाव और सराहनीय कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र भेजकर सम्मानित किया है। लखनऊ से भेजे गए प्रतिनिधि ने चिकित्सकों को मुख्यमंत्री की ओर से प्रशंसा पत्र सौंपे।सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. चंदन सिंह नेगी, डॉ. विष्णु मल्होत्रा, डॉ. पीयूष तिवारी, डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. अजय शर्मा शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कोविड-19 महामारी के दौरान चिकित्सकों द्वारा विपरीत परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की सेवा करने और नागरिकों के जीवन की रक्षा में दिए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि चिकित्सक समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में उनका योगदान सराहनीय है।
मुख्यमंत्री की ओर से मिले प्रशंसा पत्रों से चिकित्सकों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share