Headlines

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्वामी सुबोधानंद जी महाराज का किया सम्मान-जिलाध्यक्ष संतोष चौहान

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने अपने पदाधिकारियों के साथ टिक्सी टेंपल स्थित कालीबाड़ी मंदिर पहुंचकर पूज्य गुरुदेव स्वामी सुबोधानंद जी महाराज का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनौजिया, स्वदेशी जागरण मंच के रणबीर सिंह चौहान, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, महिला जिला मंत्री सुनीता श्रीवास्तव, महिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमारी वर्मा और कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह मौजूद रहे।इस अवसर पर पदाधिकारियों ने गुरुदेव के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद लिया।

Please follow and like us:
Pin Share