इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से वार्ता की। उन्होंने शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।पुलिस की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना है।
पुलिस कार्यालय में एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश

