इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बसरेहर पुलिस ने मां से नाराज होकर घर से निकले 14 वर्षीय बालक को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की सराहना की।जानकारी के अनुसार, थाना बसरेहर क्षेत्र के ग्राम किल्ली निवासी सुमित पुत्र हरिश्चंद्र अपनी मां से नाराज होकर घर से चला गया था। इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर थानाध्यक्ष बसरेहर बलराज भाटी ने पुलिस टीम गठित कर बालक की तलाश शुरू कराई।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बालक को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के सुरक्षित वापस मिलने पर परिजनों ने एसएसपी और पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
मां से नाराज होकर घर से गया बालक, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से सकुशल मिला

