Headlines

सिद्धचक्र महामंडल विधान के छठवें दिन पारस प्रभू के समक्ष मंडल पर 512 अर्घ्य चढ़ाए

ग्वालियर : उपनगर ग्वालियर के लोहा मण्डी स्थित श्री लाला गोकुलचंद जैन मंदिर में 16 से 24 नवंबर तक सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन के पहले दिन से आज तक प्रतिदिन धर्मानुरागी सुबह से बड़ी संख्या में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और विधान करने बड़ी भक्ति भाव से मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर जी में प्रात:काल सौधर्म इंद्र अनुराग श्वेता जैन द्वारा भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा की गयी। वहीं अभिषेक के उपरांत श्रीजी की भक्तिमय महाआरती महिलाओ ने उतारी।

108 पापों को नष्ट कर 20 विशेष गुणों को प्राप्त करने का साधन है सिद्धचक्र विधान—प्रतिष्ठाचार्य विजय जैन

विधान के दौरान प्रतिष्ठाचार्य विजय ​जैन आगरा ने कहा कि सिद्धचक्र महामंडल विधान के आयोजन में सिद्धों की आराधना करने व सिद्ध भगवान के गुण अनुभाव का अवसर हमें प्राप्त हुआ है। सिद्ध भगवान तीनों कर्म मलों से रहित हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने दैनिक जीवन में मन से, वचन से, काय से, गलत काम करना, कराना एवं करने वाले की अनुमोदना करना, क्रोध के कारण, मान के कारण, माया के कारण, लोभ के कारण, किसी गलत कार्य को करने का विचार करना, गलत कार्य करने के साधन जुटाना एवं कार्य को प्रारंभ करना इस प्रकार से कुल 108 प्रकार के पापों का आश्रव करते रहते हैं। सिद्ध परमेष्ठी इन 108 प्रकार के पापों से रहित होते हैं। हम भी अपने इन 108 पापों को नष्ट कर 20 विशेष गुणों को प्राप्त कर सके। इसी कामना के साथ इस सिद्ध चक्र महामंडल विधान में छठवें दिन 512 अर्घ्य के माध्यम से सिद्ध भगवान की आराधना की गई।

महोत्सव के छठवें दिन इंद्र-इंद्राणियो ने 512 महाअर्घ्य किये समर्पित

विश्व शांति और कल्याण हेतु आयोजित श्री सिद्धचक्र विधान में सौधर्म इंद्र अनुराग श्वेता जैन, कुबेर इंद्र राजकुमार उषा जैन, सुभाष सुनीता जैन, राजेन्द्र पसाद जैन, राहुल जैन के साथ इंद्र-इंद्राणियो ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मुकुट और गले में माला पहनकर शुभम जैन सैमी के भजनों के साथ भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना कर सिद्धप्रभू की आराधना करते हुए मण्डप में श्री जी के समक्ष 512 महाअर्घ्य समर्पित किए। वहीं श्रीपाल ज्ञानचंद जैन ने श्री यंत्र पर अभिषेक कर पूजा अर्चना की।
पूजा की समाप्ति पर श्रीपाल मैना सुंदरी विमला जैन ने सभी को अभिषेक दिया वहीं रात्रि में दिल्ली से पधारे मयूर जैन एण्ड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share