Headlines

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

इटावा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना महिला पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जागरूकता चौपाल लगाई और महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 102 और 108 नंबर के बारे में भी बताया गया।पुलिस टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। ऑनलाइन लेनदेन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूकता पंपलेट वितरित कर सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिला सुरक्षा और जनजागरूकता के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रखने की बात कही।

Please follow and like us:
Pin Share