Headlines

दो घंटे में पुलिस ने खोज निकाला 12 वर्षीय बालक, परिजनों को सौंपा

इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा 12 वर्षीय बालक को महज दो घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से परिजनों ने राहत की सांस ली।जानकारी के अनुसार, रविवार 22 नवंबर को यूपी-112 के माध्यम से मनीषा पत्नी मनोज निवासी चौहान कॉलोनी, अशोक नगर ने अपने 12 वर्षीय पुत्र के गुमशुदा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस और पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची और बालक की तलाश शुरू कर दी।पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ के साथ तलाश अभियान चलाया। इसके परिणामस्वरूप महज दो घंटे के अंदर बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।लंबे इंतजार और चिंता के बाद बेटे को सकुशल वापस पाकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया।

Please follow and like us:
Pin Share