Headlines

पुलिस ने 12 घंटे में पुलिस ने खोज निकाला 11 वर्षीय बालक, ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिजनों से मिलाया

इटावा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से लापता हुए 11 वर्षीय बालक को महज 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्यवाही से परिवार में खुशियां लौट आईं।जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर को थाना चौबिया क्षेत्र के ग्राम नगला मिन्द, मौजा संतोषपुर निवासी रेखा पत्नी राजीव कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपने 11 वर्षीय पुत्र के लापता होने की सूचना दी थी। परिजनों ने रिश्तेदारियों और आसपास के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं लगा।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थानाध्यक्ष चौबिया ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर बालक की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने सघन खोजबीन और सुरागरसी-पतारसी करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर लिया।
पूछताछ में बालक ने बताया कि मां द्वारा कपड़े न दिलाए जाने से नाराज होकर वह गुस्से में घर से चला गया था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया और आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद बालक को उनके सुपुर्द कर दिया।लापता बेटे के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार जताया।

Please follow and like us:
Pin Share