Headlines

जिला न्यायाधीश पवन जैन ने किए पूज्य गुरुदेव के दर्शन, श्रीचरणों में श्रीफल अर्पित कर लिया मंगल आशीर्वाद

भिंड मध्यप्रदेश। शहर के मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन के दौरान उस समय श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला, जब जिला न्यायाधीश पवन जैन पूज्य गुरुदेव के दर्शनार्थ मंदिर परिसर पहुंचे। उनके आगमन पर उपस्थित श्रद्धालुओं में हर्ष का माहौल रहा। जिला न्यायाधीश ने पूरे श्रद्धाभाव एवं विनय के साथ पूज्य गुरुदेव के दर्शन कर उनके श्रीचरणों में श्रीफल अर्पित किया।इस दौरान उन्होंने विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक गुरुदेव का पाद प्रक्षालन किया और उनके श्रीचरणों में नमन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुदेव के प्रति उनकी श्रद्धा, विनम्रता एवं समर्पण का भाव उपस्थित लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने गुरुदेव के सानिध्य में कुछ समय व्यतीत कर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ लिया।इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने पूज्य गुरुदेव के दर्शन कर अपनी विनय, भक्ति एवं श्रद्धा अर्पित की। धार्मिक वातावरण में गुरुदेव के जयकारों और भक्तिमय भावनाओं से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के सानिध्य को अपने लिए सौभाग्यशाली बताते हुए उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share