Headlines

आचार्य सुनील सागर जी के सानिध्य में जैन समाज का दीवाली मिलन समारोह संपन्न

इंदौर। जैन समाज की एकता के लिए प्रतिबद्ध संस्था इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम के तत्वावधान एवं आचार्य श्री सुनील सागर जी के सानिध्य मे घुंघट गार्डन नेमी नगर में संपन्न हुआ। मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि समारोह मे चार पीढ़ी के साथ रहने वाले परिवारों को ‘आदर्श भारतीय संयुक्त परिवार’ से अलंकृत किया गया एवं 4 वर्ष की उम्र तक के 40 बालक -बालिकाओं को उपहार दिए गए। समारोह मे बेस्ट मेहंदी एवं बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को भी गिफ्ट दिए गए। प्रतियोगिता निर्णायक श्रीमती मुक्ता जैन,सपना नेहा जैन एवं आदिति मेहता थी। इस अवसर पर आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में समारोह की सराहना करते हुए कहा कि महान वे लोग नहीं होते जो अपनी शर्तों पर जीते हैं, महान वे होते हैं जो अपनों के लिए अपनी शर्तें बदल देते हैं।आज आवश्यकता इस बात की है कि समाज की सभी संस्थाएं परस्परोपगृहो जीवानाम की भावन से रचनात्मक एवं उपकार,परोपकार का कार्य करें।
फोरम के संस्थापक अशोक मेहता ने कहा कि जैन फोरम समग्र जैन एकता की पक्षधर रही है और सदैव जैन समाज के प्रभाव, प्रभुत्व और प्रतिनिधित्व के लिए कटिबद्ध है। हम हमेशा समाज की प्रतिभाओं,तपस्वियों बुजुर्गों,का सम्मान और मेधावी बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा, तपस्वियों एवं बुजुर्गों का सम्मान,आदि रचनात्मक कार्य करते रहते हैं। फोरम के प्रमुख कांतिलाल बम ने भी समारोह को संबोधित किया।‌
प्रारंभ में मंगलाचरण प्रतिभा जैन ने किया
कार्यक्रम का संयोजन वीणा सेठी, रेखा पतंगिया, कल्पना पटवा, शांता भामावत, एवं सरिता जैन नेकिया संचालन किया अनामिका बाकलीवाल ने
कार्यक्रम में अशोक मेहता,कांतिलाल बम इंद्रकुमार सेठी, निर्मल कासलीवाल, कैलाश वेद,राजीव भाणावत,मयंक जैन कैलाश लुहाड़िया, राजेश जैन दद्दू निलेश रांका, प्रकाश भटेवरा, प्रमोद डफरिया, एवं अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share