Headlines

नाकोड़ा” मामले में मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा आदेश – जैन भगवान के नाम पर अजैन व्यापारी का ट्रेडमार्क दावा खारिज

चेन्नई: मद्रास हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश में कहा है कि जैन समाज से बाहर का कोई अजेन व्यापारी जैन देवी-देवताओं या तीर्थंकरों से जुड़े नामों को ट्रेडमार्क के रूप में ईमानदारी से अपनाने का दावा नहीं कर सकता। जस्टिस पी.बी. बालाजी की पीठ ने 13 नवंबर 2026 को यह आदेश कैलाश चंद सुराणा बनाम शिव मंगल सिंह मामले में सुनाया, जिसकी सुनवाई 26 अक्टूबर को पूरी होकर फैसला सुरक्षित रखा गया था। कोर्ट ने चेन्नई के कल्पतरु एंटरप्राइज के मालिक कैलाश चंद सुराणा के पक्ष में अंतरिम निषेधाज्ञा जारी करते हुए बेंगलुरु के ए.जे. एंड संस के मालिक शिव मंगल सिंह को “एस.एन.ई. नाकोड़ा” चिह्न का उपयोग करने से मुकदमे के निपटारे तक रोक दिया है। कोर्ट ने कहा, “पहली बात, मैं चिह्न के उपयोगकर्ता को बेईमान और सद्भावनापूर्ण नहीं मानता, क्योंकि यद्यपि नाकोड़ा एक जैन भगवान को संदर्भित करने वाला वर्णनात्मक शब्द है, प्रतिवादी जैन समुदाय से भी नहीं है, इसलिए वह नाकोड़ा चिह्न को ईमानदारी से अपनाने का दावा नहीं कर सकता।” यह विवाद धातु के स्क्रू और फास्टनर के व्यापार को लेकर था। सुराणा ने बताया कि वे 2017 से धातु के स्क्रू के निर्माण और बिक्री के व्यवसाय में हैं और उनके पास नाकोड़ा प्रो प्लस और प्रो नाकोड़ा सहित 14 ट्रेडमार्क पंजीकरण हैं। उनका कहना था कि “एस.एन.ई. नाकोड़ा” चिह्न की उत्पत्ति 2007 में स्थापित पूर्व साझेदारी फर्म श्री नाकोड़ा एंटरप्राइजेज के नाम से हुई, जिसके नाम के पहले अक्षरों से एस.एन.ई. बना। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया माना कि आवेदक ने सितंबर 2017 से एस.एन.ई. नाकोड़ा का उपयोग दिखाया है, जबकि प्रतिवादी ने जनवरी 2021 से उपयोग का अपना दावा साबित नहीं किया, जो केवल स्व-सेवी था। प्रतिवादी की ओर से तर्क दिया गया कि नाकोड़ा भगवान का नाम है और इस पर किसी का एकाधिकार नहीं हो सकता, लेकिन कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादी ने स्वयं इसी चिह्न के पंजीकरण के लिए आवेदन किया था और आवेदक के पंजीकरण का विरोध भी किया था, इसलिए अब वह यह नहीं कह सकता कि यह चिह्न वर्णनात्मक है और पंजीकरण योग्य नहीं है। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामला, सुविधा संतुलन और अपूरणीय क्षति तीनों को आवेदक के पक्ष में मानते हुए दोनों अंतरिम आवेदन ओ.ए. नंबर 273 और 274 ऑफ 2026 को स्वीकार किया और प्रतिवादी को आवेदक के पंजीकृत चिह्नों का उल्लंघन करने और उसके माल को अपना बताकर बेचने से रोक दिया। यह स्पष्ट करना जरूरी है कि यह अंतिम फैसला नहीं, बल्कि अंतरिम आदेश है और मुकदमे की सुनवाई अभी बाकी है, इसलिए कोर्ट के निष्कर्ष प्रथम दृष्टया हैं। इस आदेश का व्यापक संदेश यह है कि धार्मिक आस्था से जुड़े नामों का व्यावसायिक उपयोग श्रद्धा और ईमानदारी से होना चाहिए, केवल बाजार में लाभ उठाने के लिए नहीं। जैन समाज के संगठनों का कहना है । राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के राजेश जैन दद्दू एवं मंयक जैन कहा कि यदि किसी अजैन व्यापारी द्वारा जैन देवी-देवताओं, तीर्थंकरों, तीर्थों या पवित्र नामों का ट्रेडमार्क, ब्रांड, पैकेजिंग या विज्ञापन में ऐसा उपयोग दिखाई दे जो समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाता हो या भ्रम पैदा करता हो, तो इस निर्णय के आधार पर विधिक आपत्ति की जा सकती है, ट्रेडमार्क रजिस्ट्री में विरोध दर्ज किया जा सकता है और समाज को सूचित किया जा सकता है। इस संबंध में जानकारी साझा करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8800001532 दिया है। समाज के प्रबुद्धजनों का मानना है कि इस आदेश से धार्मिक नामों के दुरुपयोग पर अंकुश लगेगा और व्यापार में नैतिकता तथा आस्था के सम्मान की भावना मजबूत होगी।

Please follow and like us:
Pin Share