इटावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल के आवाहन पर पांच सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया को सौंपा
जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा
व्यापारी समाज प्रदेश एवं देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारी अपने परिश्रम, पूंजी एवं सेवाओं के माध्यम से रोजगार सृजन के साथ-साथ सरकार के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसके बावजूद व्यापारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा, दुर्घटना बीमा एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जैसी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।देश के व्यापारियों एवं उनके परिवारों को ₹10 लाख तक की कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में उन्हें आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख की जाए, जिससे व्यापारी परिवारों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा मिल सके।किसी भी व्यापारी की दुकान में आग लगने, प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य कारणों से जलने, नष्ट होने या क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में पंजीकरण की अनिवार्यता समाप्त करते हुए तत्काल सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।विधान परिषद में स्नातक एवं शिक्षक की तरह व्यापारियों प्रतिनिधियों को भी भेजने का अवसर प्रदान किया जाए, जिससे व्यापारियों की समस्याओं एवं हितों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पात्र व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाएं।इन माँगों को लेकर ज्ञापन दिया जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा ,जिला अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ,जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ,जिला कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाहा ,जिला प्रवक्ता इकरार अहमद ,जिला सहयोजक सर्वेश चौहान ,नगर प्रभारी संजय वर्मा,महिला जिला प्रभारी सुशीला राजावत,महिला जिला महामंत्री वर्षा दुबे, महिला जिला कोषाध्यक्ष रेनु शुक्ला, महिला जिला संरक्षक मीरा तिवारी,महिला जिला उपाध्यक्ष बविता कुशवाहा, श्रद्धा यादव, जिला मंत्री रंजना सोनी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० हरिशंकर पटेल, हरि ओम गुप्ता, संतोष कुमार वर्मा, जिला संरक्षक गणेश प्रसाद अग्रवाल, जिला जिला मंत्री इंतखाब आलम, यामीन रिंकू चौधरी, प्रिंस राठौर युवा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास शाक्य, नई मण्डी अध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा, युवा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा,अशोक कुशवाहा,नगर मंत्री उमेश कुशवाहा, मोहम्मद उवैस, रशीद खांन, सत्यशील सोनी, अखिलेश यादव, अभिषेक जैन, आकाश वर्मा, संजय कुशवाहा, राहुल त्रिपाठी, सतेन्द्र भदौरिया, रानू यादव ,अजय गुप्ता आदि व्यापारी शामिल रहे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दिया सदर विधायक को व्यापारी माँगों को लेकर ज्ञापन

