इटावा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कचहरी स्थित एवं नुमाश परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा “आयरन लेडी” के नाम से विख्यात इंदिरा जी सिर्फ़ हमारी नेता नहीं, हमारे परिवार की मुखिया जैसी थीं। उन्होंने देश के लिए हंसते-हंसते अपनी जान दे दी। आज जब देश में नफ़रत बढ़ रही है, तो इंदिरा जी की याद और भी ज़्यादा आती है। उनका सपना था – एक मजबूत, एकजुट और ग़रीबों का भारत। हम कांग्रेस के सिपाही उस सपने को पूरा करके ही दम लेंगे।प्रदेश प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी “प्रीत” ने कहा कि इंदिरा जी को याद करके आज आंखें भर आती हैं। उन्होंने कहा था – मेरे खून की एक-एक बूंद देश को मजबूत करेगी। और उन्होंने सच करके दिखाया। ग़रीब की थाली, किसान का खेत और महिला का सम्मान – यही इंदिरा जी की असली राजनीति थी। हम सब वादा करते हैं, जब तक सांस है, इंदिरा जी के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाते रहेंगे।इस अवसर पर शहर अध्यक्ष , पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, अतुल आक्रोश दुबे, पीसीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा,ज़िला महासचिव अमित त्रिपाठी अम्बुज, ज़िला उपाध्यक्ष संजय दोहरे, ललित दुबे,अनुराग कर्ण, प्रतिमा अग्निहोत्री, शोज़ब रिज़वी, आसिफ़ जादरान, अंसार अहमद सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कचहरी और नुमाइश परिसर में हुए कार्यक्रम

