Headlines

राष्ट्रीय पीजी क्विज प्रतियोगिता में डॉ. साक्षी सिंह ने हासिल किया दूसरा स्थान

इटावा- चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में झालावाड़ मेडिकल कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्रा डॉ. साक्षी सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स (आईएसए) की ओर से अहमदाबाद में आयोजित नेशनल पीजी क्विज प्रतियोगिता में उन्होंने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज और राजस्थान के साथ साथ इटावा का भी गौरव बढ़ाया है।प्रतियोगिता में देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों एवं प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। एनेस्थीसियोलॉजी जैसे विशेषज्ञता वाले चिकित्सा विषय में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करना डॉ. साक्षी की निरंतर मेहनत, लगन और विषय पर मजबूत पकड़ को दर्शाता है। वर्ष 2023 बैच की पीजी रेजिडेंट डॉ. साक्षी सिंह ने अपनी शैक्षणिक क्षमता और उत्कृष्ट ज्ञान के दम पर यह सफलता अर्जित की है।
बता दे कि इटावा के शास्त्री चौराह स्थित न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में चीफ मैनेजर के पद पर कार्यरत विजय नगर निवासी मान सिंह चक ,चक्रवर्ती ,की पुत्री है डॉ साक्षी सिंह ।चीफ मैनेजर मान सिंह व उनकी पत्नी श्रीमती नीलम सिंह बेटी की इस सफलता पर बेहद प्रफुल्लित हैं उनके घर बधाईया देने बालों का तांता लगा हुआ है हर कोई बेटी के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share