Headlines

परशुराम सेवा समिति की बैठक 22 नवंबर को होगी इकदिल आयोजित

इटावा। परशुराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश (रजि.) की एक आवश्यक बैठक आगामी 22 नवंबर, दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से प्रदेश कार्यालय मोहल्ला कायस्थान, इकदिल में आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट, प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी एवं जयशिव मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही समिति के भावी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे। उन्होंने परशुराम सेवा समिति के समस्त प्रदेश, जिला एवं नगर पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव देने तथा संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

Please follow and like us:
Pin Share