इटावा। जनपद न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और मुस्तैदी परखी तथा सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में हुए निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी बबीता सिंह ने न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।इसके बाद उन्होंने न्यायालय परिसर स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। यहां संचालित सभी 30 सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था को बारीकी से परखा। उन्होंने कैमरों के माध्यम से न्यायालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर लगातार नजर बनाए रखने और सुरक्षा संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।
एसपी सिटी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इटावा पुलिस द्वारा न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।
न्यायालय की एस पी सिटी बबीता सिंह ने सुरक्षा परखी, 30 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का लिया जायजा

