Headlines

ग्वालियर जिले में भी 22 नवम्बर को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान पोलियो की दवा पिलाने जिले में बनाए गए 2,355 बूथ

ग्वालियर, 21 नवम्बर 2026/ ग्वालियर जिले में 22 नवम्बर को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन होगा। अभियान के तहत जिले के जन्म से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में 2,355 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। अभियान के दौरान जिले में 3 लाख 30 हजार 401 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पल्स पोलियो अभियान के तहत 23 व 24 नवम्बर को छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जायेगी।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 22 नवम्बर को अपने जन्म से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि अभिभावकों को अपने बच्चों को पोलियो बूथ पर लाने के लिये प्रेरित करें। इस क्रम में अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए गत शुक्रवार से जिले में प्रचार रथ चलाया जा रहा है। साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ जागरूकता रैलियां भी निकाली गई हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. एस. सागर ने बताया कि जिले में पल्स पोलियो अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पल्स पोलियो बूथों का शुभारंभ कराया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share