Headlines

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण करने के दिए निर्देश

इटावा। तहसील चकरनगर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम और एसएसपी ने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत का न्यायोचित समाधान किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share