इटावा। जनपद की गौरव इटावा प्रदर्शनी का शुभारंभ इस बार डिजिटल आतिशबाजी के साथ रंगारंग वातावरण में होगा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल आज 22 नवम्बर दिन रविवार को 3 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
जनपद प्रदर्शनी के जनरल सेकेट्ररी एंव उपजिलाधिकारी सदर मनोज कुमार पाठक ने शनिवार को प्रदर्शनी परिसर में मीडिया से वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। जनरल सेकेट्ररी एंव उपजिलाधिकारी सदर मनोज कुमार पाठक के साथ एडीएम न्यायिक मनोज प्रकाश, उपजिलाधिकारी न्यायिक भरथना अमित जायसवाल व उपजिलाधिकारी न्यायिक जसवंतनगर गणेश कनोजिया से बताया कि जनपद की गंगा जमुनी तहजीब की प्रतीक प्रदर्शनी का जनपद के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस वर्ष प्रदर्शनी का शुभारंभ डिजिटल आतिशबाजी के साथ होगा। उन्होंने बताया कि दुकानदारों से शीघ्र दुकाने लगाने के लिए कहा गया है ताकि उद्घाटन के बाद जनता प्रदर्शनी का भरपूर आनन्द ले सके। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी को शानदार बनाने के लिए पंडाल में सांस्कृतिक, खेल, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी समिति ने इस वर्ष कार्यक्रमों के कलेवर को और बेहतर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने जनपद वासियों से प्रदर्शनी के शुभारंभ पर परिवार सहित उपस्थित होने की अपील की है।
इटावा प्रदर्शनी का आज होगा भव्य शुभारंभ, डिजिटल आतिशबाजी रहेगी आकर्षण

