Headlines

यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, एआरटीओ प्रदीप कुमार देवमणि ने दिलाई शपथ

इटावा। सड़क पर जरा सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। इसी संदेश के साथ संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एआरटीओ प्रदीप कुमार देशमणि ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए यातायात नियमों के पालन का संकल्प कराया।
एआरटीओ ने विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की सीख दी। उन्होंने नशे की हालत में वाहन न चलाने और सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।।विद्यालय के प्रधानाचार्य निदेशक डॉ. आनंद ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का महत्व समझाते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल स्वयं की नहीं, बल्कि दूसरों की जिंदगी की सुरक्षा से भी जुड़ा है। उन्होंने बच्चों से स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।

Please follow and like us:
Pin Share