Headlines

जैन सोशल ग्रुप का ‘पंजाबी तड़का दीवाली महोत्सव 2026’ धूमधाम से संपन्न

ग्वालियर, 16 नवम्बर । जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर के तत्वावधान में होटल शाह इंपीरियल में ‘पंजाबी तड़का दीवाली महोत्सव 2026’ का भव्य पारिवारिक मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। पंजाबी संस्कृति, पारंपरिक परिधान, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों और मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं चित्र अनावरण के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष मनोज कुमार-सुप्रिया जैन, संरक्षक संजय-अनीता जैन, महेश चंद्र-साधना जैन, रामकुमार-सुनीता जैन, रविंद्र जैन बाबा-सोनल जैन, अध्यक्ष अरविंद-नीतू जैन, सचिव दीपक-मोनिका जैन, कोषाध्यक्ष अतुल-आकांक्षा जैन, उपाध्यक्ष राजीव-याशी जैन एवं अमित-आरती जैन उपस्थित रहे।
फिल्मी सॉन्ग पर डांस के साथ किया कपल कैटवॉक
रिसेप्शन पर संस्था के सभी सदस्यों में फिल्मी सॉन्ग पर डांस करते हुए कपल कैटवॉक किया, वही महिलाओं एवं बच्चों ने ने पंजाबी भांगड़ा पर खूब डांस किया!
पंजाबी संस्कृति की दिखी झलक, प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
संस्था की मीडिया प्रभारी ललित जैन भारती ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अनुष्का जैन की मंगलाचरण नृत्य प्रस्तुति से हुआ। अर्श जैन ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पूरे आयोजन की थीम पंजाब की माटी और संस्कृति पर आधारित रही। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें बेस्ट पंजाबी फैमिली अवॉर्ड में मनोज-सुप्रिया जैन एवं अक्ष-अर्श जैन परिवार प्रथम तथा अमित-ऋतु जैन एवं अनुष्का-अनमोल जैन परिवार द्वितीय स्थान पर रहा। पंजाबी युगल नृत्य में सागर-मीनू जैन प्रथम और मनीष-मानसी जैन द्वितीय रहे।
नृत्य प्रतियोगिता में 0 से 15 वर्ष आयु वर्ग में ज्ञानवी जैन प्रथम एवं रिद्धि जैन द्वितीय तथा 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग में अर्श जैन प्रथम एवं रौनक जैन द्वितीय रहे। रैम्प कैटवॉक में डॉ. याशी-राजीव जैन प्रथम एवं सूरज-नीलम जैन द्वितीय रहे।
जेएसजी संगिनी की नारी शक्ति का सम्मान
समारोह का विशेष आकर्षण जेएसजी संगिनी की महिला पदाधिकारियों का सम्मान रहा। संस्थापक अध्यक्ष सुप्रिया जैन, अध्यक्ष अनीता जैन, पूर्व अध्यक्ष नेहा जैन, उपाध्यक्ष अंजना जैन, सह-सचिव शोभना जैन, कोषाध्यक्ष ममता जैन, सह-कोषाध्यक्ष नीतू जैन, ग्रीटिंग चेयरमैन निकिता जैन, सांस्कृतिक मंत्री संगीता कागदी एवं आरती जैन का अभिनंदन किया गया।
खेलों और मनोरंजन ने बढ़ाया उत्साह
गेम्स का संचालन अभिषेक जैन ‘चेतन’, अतुल जैन लोहिया, आशीष जैन ‘मामा’, मोहित जैन एवं निखिल जैन ने किया! आयोजन में गौरव-ऋतु जैन, सौरभ जैन ‘सोनू’, नवीन-सारिका जैन, नरेंद्र-गीता जैन, प्रवीण-प्रियंका जैन, सुमित-अनु जैन, सीए संतोष जैन, अमित-रश्मि जैन, अमित-अंतिमा जैन, अभिषेक-निकिता जैन, पुनीत जैन, सुमित जैन, संवेद जैन, अनुज-तृप्ति जैन, राजकुमार-मनीष जैन (गोहद), सुबोध-बरखा जैन, राजीव-नेहा जैन, अंशुल-अंजलि जैन, प्रमोद-ज्योति जैन, रवि प्रकाश-साधना जैन, राकेश-रेणु जैन, जितेंद्र-आरती जैन एवं अमन जैन सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
आभार व्यक्त के साथ हुआ समापन
अंत में अध्यक्ष अरविंद जैन मोदी एवं सचिव दीपक जैन ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share