Headlines

एसएसपी ने सुनीं पीड़ितों की शिकायतें, अधिकारियों को किया निर्देशित

इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने आवेदकों से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उनकी समस्याओं के न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने प्राप्त शिकायतों पर संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता की और प्रत्येक मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण करने को कहा।एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जाए। पुलिस की प्राथमिकता आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण करना है।

Please follow and like us:
Pin Share