इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव से मिला और जनपद के व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की।
जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा प्रशासन द्वारा पिछले तीन माह से व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन नहीं हो रहा है। इसको लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पत्र संख्या डी जी 140 -(28) 2015 द्वारा आदेश के अनुपालन करते हुए जनपद इटावा में भी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित कराये जाने की माँग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन देते हुए कहा इसी माह बैठक आयोजित कराई जाएगी।।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ हरिशंकर पटेल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाहा, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद,जिला मंत्री यामीन रिंकू चौधरी, जिला मंत्री इंतखाब आलम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित कराने की मांग

