Headlines

ग्वालियर में राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह का हुआ शुभारंभ

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम एस सागर ने बताया की राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह का आयोजन दिनांक 15.11.2026 से 21.11.2026 तक किया जा रहा है इसी तारतम्य में सोमवार को सिविल अस्पताल बिरला नगर में राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह का शुभारंभ किया गया, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशु की देखभाल व शिशु मृत्यु दर में गिरावट लाना है।
सिविल अस्पताल बिरला नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.आमिर खान ने उपस्थित गर्भवती, धात्री महिलाओं व उनके परिजनों को नवजात शिशु की देखभाल क्यों जरूरी है किन – किन सावधानियों का ध्यान रखना है मां का प्रथम दूध पीला गाड़ा दूध क्यों जरूरी है विस्तार से बताया, वहीं डीसीएम एम.एस.ख़ान ने नवजात शिशु को कन्गारु केयर के माध्यम से कैसे गर्म रखा जाये विस्तार से चर्चा की, वहीं जिला मीडिया अधिकारी आई.पी.निवारिया ने बताया कि नवजात के जन्म दिवस के पूर्व गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार देना आवश्यक है ताकि प्रसव के समय गर्भवती एवं बच्चा स्वस्थ रहे उसके बाद मां से बच्चे को पर्याप्त दूध मिले इस हेतु धात्री महिला को पोष्टिक आहार की आवश्यकता होती है इस हेतु परिवार जनों को गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार दिया जाना चाहिए तभी बच्चा स्वस्थ रहेगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.राम कुमार ने राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह क्यों मनाया जाता है और क्यों आवश्यक है विस्तार से बताया साथ ही जन्म के समय से ही बच्चों का टीकाकरण क्यों आवश्यक है इस पर विस्तार से चर्चा की, वहीं डॉक्टर आदर्श वर्मा शिशु रोग विशेषज्ञ ने भी नवजात शिशु के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी एवं उपस्थित प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया वहीं सिविल अस्पताल बिरला नगर के प्रभारी अधिकारी डॉ.टिंकू वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share