Headlines

इटावा महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

इटावा। इटावा महोत्सव एवं नुमाइश प्रदर्शनी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग लगातार सतर्कता बरत रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मनोज प्रकाश और अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह ने प्रदर्शनी परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परिसर में आने-जाने वाले मार्गों, प्रवेश एवं निकास द्वारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों को परखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव में आने वाले आमजन, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। परिसर में लगातार सतर्क निगरानी रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के साथ ही आगंतुकों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए, जिससे लोग सुरक्षित और निर्बाध रूप से इटावा महोत्सव का आनंद ले सकें।इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह, यातायात प्रभारी संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share